दोस्तों अगर आप दिल्ली से बहुत नजदीक एक ऐसा हिल स्टेशन ढूंढ रहे है ,जहाँ शांति हो और भीड़ भाड़ भी कम हो तो मुक्तेश्वर उत्तराखंड आपके लिए सबसे बढ़या ऑप्शन है । यह जगह केवल एक हिल स्टेशन नहीं बल्कि एक एहसास है , यहां वो सब कुछ है जो एक हिल स्टेशन को आकर्षक बनाता है जैसे माउंटेन लैंडस्केप्स ,वॉटरफॉल , देवदार के जंगल ,छोटे ट्रेक ,हिमालयन व्यू ,स्नोफॉल,एप्पल गार्डन आदि ।
इतिहास और धार्मिक महत्व
मुक्तेश्वर का नाम भगवान शिव के एक रूप ‘मुक्तेश्वर’ के नाम पर रखा गया है। यहाँ स्थित मुक्तेश्वर धाम मंदिर, लगभग 350 साल पुराना है और यह इस क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक स्थल है। कहा जाता है कि भगवान शिव ने यहाँ एक राक्षस का वध कर उसे मोक्ष प्रदान किया था, इसलिए इस स्थान को “मुक्तेश्वर” कहा जाता है।
प्रकृति प्रेमियों का स्वर्ग
मुक्तेश्वर एक सुन्दर हिल स्टेशन है और प्रकृति प्रेमियों के लिए बिलकुल ख़ास है , देवदार ,पाइंस के घने जंगल बहुत ही शांत और शुद्ध हवा का अनुभव कराते है । मुक्तेश्वर में प्रकृति ने बहुत कुछ पिरो कर रखा है , यहाँ से आप हिमालय की बर्फीली चोटियों का पैनारोमिक व्यू की ख़ूबसूरती को निहार सकते है जो अपने आप में एक अद्भुत अनुभव है,मुक्तेश्वर में आप फलो के बाग देख सकते है जैसे सेब,खुमानी,आड़ू,अखरोट,आलू बुखारा आदि ।
कहा कहा घूमे ?
1.भालुगाड वॉटरफॉल : दोस्तों मुक्तेस्वर से थोड़ी किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह वॉटरफॉल काफी सुन्दर है, यहाँ आप एन्जॉय कर सकते है
2.चौली की जाली – मंदिर के पास स्थित यह एक चट्टानी संरचना है, जहाँ से रोमांचक व्यू मिलता है और ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए यह परफेक्ट जगह है।
3.मुक्तेश्वर महादेव मंदिर - प्राचीन शिव मंदिर जो एक ऊँची पहाड़ी पर स्थित है, जहाँ से चारों ओर की घाटियों और हिमालय की चोटियों का अद्भुत दृश्य मिलता है।
ठहरने की व्यवस्था
मुक्तेश्वर में ठहरने के लिए काफी सुन्दर सुन्दर प्रॉपर्टीज है , यहाँ रिसॉर्ट्स,होमस्टेस,होटल और कॉटेजेस आसानी से मिल जाते है , शांत जगह होने की वजह से यहाँ लोग वर्क फॉर होम के लिए इन प्रॉपर्टीज पर बुकिंग करते है ।
कैसे पहुँचें?
-
निकटतम रेलवे स्टेशन: काठगोदाम (62 किमी)
-
निकटतम हवाई अड्डा: पंतनगर एयरपोर्ट (95 किमी)
-
यहाँ से टैक्सी या बस के माध्यम से आसानी से पहुँचा जा सकता है।
अगर आप भी प्रकृति की गोद में कुछ शांत समय बिताना चाहते हैं, सुकून और आध्यात्म की तलाश में हैं या फिर रोमांच और ट्रेकिंग के शौकीन हैं, तो मुक्तेश्वर आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है।
Comments
Post a Comment