कौसानी – "चाय की खुशबू और हिमालय की ठंडी हवा – यही है कौसानी"

 उत्तराखंड की सुरम्य वादियों में बसा कौसानी एक ऐसा हिल स्टेशन है, जिसे 'भारत का स्विट्ज़रलैंड' कहा जाता है। हिमालय की गोद में बसा यह छोटा सा गांव अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांति और सूर्योदय और सूर्याष्त दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। यहां से हिमालयी शिखरों का अद्भुत नज़ारा देखने को मिलता है। 


प्राकृतिक सौंदर्य

कौसानी अपने हिमालय दर्शन के लिए जाना जाता है ,सुबह-सुबह सूरज की पहली किरण जब बर्फ से ढकी पहाड़ियों पर पड़ती है, तो वो दृश्य देखने लायक होता है।कौसानी में आपको प्रकृति के साथ शांति का भी अनुभव होगा, हरे -भरे चीड़ और देवदार के जंगल, शुद्ध व ताजगी से भरी हवा,चाय के बागान इस जगह को एक आदर्श हिल स्टेशन बनाते है।

क्या देखें कौसानी में?

अनासक्ति आश्रम महात्मा गांधी ने यहां कुछ दिन बिताए थे और इसे ‘भारत का स्विट्ज़रलैंड’ का नाम दिया। यह आश्रम शांति और ध्यान के लिए एक आदर्श स्थान है।

वूलेन शाल फैक्ट्री : कौसानी की वूलेन शाल फैक्ट्री , जहां हिमालयन भेड़ो के उन के धागो की शाल फैक्ट्री में आप शाल बनते हुए देख सकते है यह एक पारम्परिक हिमालय कला की पहचान है

रुद्रधारी झरना और मंदिर – प्रकृति प्रेमियों और धार्मिक आस्था रखने वालों के लिए एक शानदार स्थान।

कौसानी टी एस्टेट – यहाँ की चाय बागानें पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। यहाँ की चाय विदेशो में एक्सपोर्ट होती है और आर्गेनिक होने की वजह से काफी डिमांड भी है।

कैसे पहुँचें?

  • निकटतम रेलवे स्टेशन: काठगोदाम (125 किमी)

  • निकटतम हवाई अड्डा: पंतनगर एयरपोर्ट (150 किमी)

  • यहाँ से टैक्सी या बस के माध्यम से आसानी से पहुँचा जा सकता है।




Comments