कनातल – मसूरी की गोद में छुपा एक शांत स्वर्ग

 दोस्तों अगर आप मसूरी जाकर एक शांत जगह जहां प्रकृति के अलावा आप कुछ नहीं देखना चाहते तो चले आएये कनातल समुद्र तल से करीब 8500 फीट की ऊँचाई पर स्थित यह स्थान अपने बर्फ से ढके पहाड़ों, हरे-भरे जंगलों और शुद्ध वातावरण के लिए प्रसिद्ध है।



प्राकृतिक सुंदरता और मौसम

कानाताल में पुरे साल मौसम ठंडा ही रहता है , यहाँ से हिमालय की बर्फीली चोटियों का मनोरम दृश्य दिखाई देता है। सूर्यास्त के समय का नज़ारा मन को शांत कर देता है। यहाँ प्रकृति ने सुंदरता को जी भर के संजोया है, प्राकृतिक झरने,छोटे छोटे ट्रेक्स ,नदी किनारे कैंपिंग यहाँ हर एक जगह बहुत ही सुन्दर है 

घूमने के लिए प्रमुख स्थान 

सुरकंडा देवी मंदिर

कनाताल से लगभग 8 किलोमीटर की ट्रेकिंग के बाद यह पवित्र मंदिर आता है, जो माँ सती को समर्पित है। यहाँ से 360 डिग्री पर्वतीय दृश्य देखने को मिलते हैं। यहाँ पर आप रोपवे से भी जा सकते है 

टिहरी झील और डैम 

कनाताल से लगभग 35-40 किलोमीटर दूर स्थित यह झील एडवेंचर एक्टिविटी और वाटर स्पोर्ट्स के लिए काफी फेमस है जैसे जेट स्कीइंग,स्पीड बोट राइड,कयाकिंग,स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग आदि 

एडवेंचर एक्टिविटीज

कनाताल में कैम्पिंग, ट्रेकिंग, बंजी जम्पिंग और रॉक क्लाइम्बिंग जैसे एडवेंचर का भी आनंद लिया जा सकता है।



Comments